Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 2 सितंबर: आज इन 7 राशियों को होगा विशेष लाभ, जानें अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा। किसकी चमकेगी किस्मत और कौन होगा निराश। नौकरी और व्यापार में होगा लाभ या मिलेगी हानि। संबंधों मे आएगी मधुरता या होगी खटपट। जानिए दिन का पूरा हाल प्रदेश जागरण पर…

*आज का राशिफल*
============

मेष- (?) आज धन संबंधित व्यवहार आज जरूरत से ज्यादा ही रहेंगे। उधार का लेनदेन लगा रहेगा। फिर भी आर्थिक पक्ष आज मजबूत ही रहेगा। व्यवसायी लोग प्रलोभन में पड़कर निवेश करेंगे यह भी लाभदायक ही रहने वाला है। शेयर सट्टे के कार्य से मध्यम लाभ होगा। बेरोजगार लोग प्रयास करने पर अवश्य किसी अच्छी जगह नियुक्त किये जा सकते है।

वृष- (?) आज के दिन कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थ में उठापटक वाली स्थिति रहेगी। व्यवसायी वर्ग भी एक साथ कई काम हाथ मे लेने पर उलझन की स्थिति से गुजरेंगे। मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, परन्तु लाभ आशानुकूल नही रहने से निराशा होगी। नकारात्मक विचार मन पर हावी रहेंगे। महिलाओ का व्यवहार अटपटा रहेगा।

मिथुन- (?) आज के दिन आप दिन भर दुविधा में रहेंगे। व्यवसायी एवं नौकरी वाले जातक कार्य से ऊबन अनुभव करेंगे। किसी भी कार्यों को जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें क्षति होगी। प्रेम संबंध में भावनात्मकता आज ज्यादा देर नही टिकेगी। आर्थिक रूप से भी दिन नुकसान वाला रहेगा निवेश अथवा नए कार्य का आरंभ ना ही करें।

कर्क- (?) आज आपके संपर्क में आने वाले उदास लोग भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे। संबंधों के प्रति भी आप ज्यादा ईमानदार रहेंगे। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय बनेंगे। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा, फिर भी आज आप शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। गृहस्थ में मामूली नोंकझोंक चली रहेगी।

सिंह- (?) आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आध्यात्म के साथ साथ आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी। दिन का अधिकांश समय मंगल कार्यो में व्यतीत होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन लाभ कम होने से जमा पूंजी खर्च करनी पड़ेगी फिर भी सन्तोष रहेगा। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें हानि होगी।

कन्या- (?) आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा अच्छा बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहने पर भी मानसिक रूप से शांत रहेंगे। कुछ लोग आज आपको जबरदस्ती किसी वर्जित कर्म में धकेलने का प्रयास करेंगे इससे बच कर रहें। आज खर्चीली वृति आर्थिक रूप से पनपने नही देगी।

तुला- (⚖️) आज के दिन प्रतिकूल परिस्थितयां दिन भर पीछा नही छोड़ेंगी। विरोधी आज आपकी मनोदशा देखकर प्रसन्न रहंगे। नौकरी अथवा व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य लंबे समय के लिए अधूरे रहेंगे। स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहने से प्रियजन दूरी बनाएंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे संभव हो तो आगे के लिए टालें।

वृश्चिक- (?) आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहने से आज के दिन आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी मनोकामना पूर्ति होने पर उल्लासित रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज समय से कार्य पूर्ण नही कर सकेंगे जिस कारण अपमानित होना पड़ेगा। विद्यार्थ वर्ग को मेहनत करने पर भी आशाजनक परिणाम नही मिल सकेगा।

धनु- (?) आज का दिन धन के साथ सम्मान में भी वृद्धि कराएगा। लेकिन अनर्गल प्रवृतियों में मान हानि के जिम्मेदार भी आप स्वयं ही रहेंगे। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें अन्यथा लाभ वाली जगह हानि होगी। सेहत में अचानक बदलाव आएगा फिर भी इससे दिनचार्य प्रभावित नही होगी समय से कार्य पूर्ण कर लेंगे बुद्धि पर निर्धारित कार्यो में सफलता शीघ्र मिल जाएगी।

मकर- (?) आज के दिन धन लाभ आपके व्यवहार के ऊपर काफी हद तक निर्भर रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में तेजी रहने से उत्साहित रहेंगे व्यस्तता भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। नए कार्यो का विचार बना कर रखें, जल्द ही इस पर काम करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी फिर भी स्थिति संभाल लेंगे।

कुंभ- (?) आज आप स्वयं को हर कार्य मे श्रेष्ठ दिखाने का प्रयास करेंगे। जिस कारण किसी से वर्चस्व को लेकर तकरार होने की संभावना है। मन इच्छित कार्य ना होने से क्रोध आएगा। व्यवसायी वर्ग को पूर्व में किये निवेश का लाभ दुगना होकर मिलेगा। विद्यार्थ वर्ग आज मानसिक दुविधा में रहने से श्रेष्ठ प्रदर्शन से चूकेंगे। घर मे मन कम ही लगेगा।

मीन- (?) आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा । उच्च प्रतिष्ठित सामाजिक लोगो से मिलना जुलना होगा हो सकता । व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक लाभ के सौदे हाथ लगेंगे अन्य लोगो को भी आज सोच से कही अधिक लाभ मिल सकता है। इसके लिए धैर्य एवं परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक आनंददायक रहेगा।