Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 1 सितम्बर: इन सात राशियों पर शनि देव की होगी विशेष कृपा, जानिए अपना राशिफल

महीने का पहला दिन यानी शनिवार आपके लिए कैसा रहेगा। आज शनि देव किस पर रहेंगे मेहरबान और किसका कराएंगे नुकसान। नौकरी और व्यापार में होगा लाभ या मिलेगी हानि। जानिए दिन का पूरा हाल प्रदेश जागरण पर…

आज का राशिफल

मेष- (?) आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार अनुभव करेंगे। कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह भी रहेंगे। लेकिन किसी का सहयोग मिलने से कार्य निश्चित समय पर पूर्ण कर लेंगे। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी होने पर मानसिक संतुलन खो सकते है। विवेक से काम लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

वृष – (?) आज भी दिन के अंतिम भाग को छोड़ शेष विपरीत फलदायी रहेगा। दिन भर भागदौड़ करने के बाद भी कुछ भी आपकी आशा के अनुरूप नही होगा। धन संबंधित कार्य भी अंत समय मे आकर उलझ जाएंगे। फिर भी उधारी के व्यवहार यथासम्भव ना करे अन्यथा नई मुसीबत सर पड़ेगी। धैर्य से सही समय की प्रतीक्षा करें रात्रि में शुभ समाचार मिल सकते है।

मिथुन – (?) आज का दिन आपके लिए आशाजनक रहेगा। बेरोजगार लोग आज थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करें. निश्चित सफलता मिलेगी। व्यवसायी अथवा नौकरी पेशा जातक कार्य भार को देखकर घबरा सकते है, लेकिन एक बार आरंभ करने पर जटिल कार्य भी आसान नजर आएगा। आर्थिक विषयो को आज गंभीरता से लेंगे धन लाभ बीच बीच मे आवश्यकता अनुसार होता रहेगा।

कर्क – (?) कार्य क्षेत्र पर आज छोटी सी चूक बड़ा नुकसान करा सकती है। प्रत्येक कार्य को देखभाल कर करें। आज पारिवारिक सदस्य का जिद्दी व्यवहार घर मे अशांति का कारण बनेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में लापरवाही करेंगे। दिखावे की भावना आर्थिक उलझनों में फ़सायेगी। बुजुर्गो को भी आज सम्मान कम ही देंगे।

सिंह- (?) आज कार्य व्यवसाय अथवा घरेलू मामलों में अपने निर्णय औरो पर थोपेंने पर वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। महिलाओं के गलत आचरण से पारिवारिक सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा धन लाभ आज अकस्मात ही होगा अथवा निराश भी कर सकता है। चोट मोच का भय है यात्रा अतिआवश्यक होने पर ही सावधानी से करें।

कन्या – (?) आज मानसिक चंचलता भी आज हद से ज्यादा रहेगी। जिन कार्यों को करेंगे, उनसे बीच मे ही पीछे हट जाएंगे फिर भी आर्थिक लाभ किसी की सहायता से हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस ना करें। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें। महिलाओ का मन पल पल में बदलने से अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे।

तुला – (⚖️) आज कार्य क्षेत्र पर किसी अन्य के दख़ल देने पर वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा फिर भी आज आपके धन लाभ को कोई नही रोक पायेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी विषय मे विशेष अनुभव का लाभ मिलेगा। बच्चे एवं महिलाये जबरदस्ती अपनी बात को मनवा लेंगी। रक्त पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक – (?) आपके लिए आज का दिन सुख सौभाग्य में वृद्धि करेगा। प्रतिस्पर्धियों की परवाह नही करेंगे फिर भी कुछ समय के लिए अपने लक्ष्य से भटक सकते है। आज आपकी बातों को लोग आंख बंद कर मान लेंगे परन्तु ध्यान रहे आज मौज-शौक की प्रवृति रहने से अनैतिक कार्यो के लिए किसी को विवश ना करें अन्यथा मान हानि हो सकती है।

धनु – (?) आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियां लाएगा। व्यवसायी अथवा नौकरी वाले लोग केवल बौद्धिक बल से कार्य निकाल सकेंगे परन्तु आज किसी भी कार्य से आशानुकूल लाभ नही हो सकेगा। लापरवाही अधिक रहेगी, जिसका खामियाजा आपके साथ अन्य लोगो को भी भुगतना पड़ेगा। सरकारी कार्य मे सफलता निकट आते आते हाथ से निकल सकती है।

मकर – (?) आज का दिन सुख शांतिदायक रहेगा फिर भी आपसी संबंधों में आज शक की गुंजाइश ना रखें मामूली बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी। आपके कारण परिवार का भी मान बढेगा। आज आप तंत्र-मंत्र अथवा अन्य पूजापाठ से जुड़े कार्यो की अपेक्षा कर्म को ज्यादा महत्त्व देंगे। इस विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है।

कुंभ – (?) आज का दिन सामान्य बीतेगा। धन लाभ आज अवश्य होगा, परन्तु अधिक पाने की लालसा मूल लाभ से भी वंचित कर सकती है। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा जिसका फल थोड़ा विलंब से मिलेगा। जोखिम वाले कार्यो में आज निवेश कर सकते है आने वाले समय में लाभ देगा। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे ही रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण आनंद में कमी नही रखेगा। आज उधार ना दें।

मीन – (?) आज कार्यों की असफलता का गुस्सा परिजनों पर निकालने से अशांति फैलेगी।  व्यावसायिक स्थल पर भी आज किसी के सहयोग की अपेक्षा ना करें आर्थिक लाभ संध्या के आस-पास अल्प मात्रा में होगा। भोजन में अरुचि रहेगी शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा कमजोरी रहने से उत्साहहीनता एवं स्वभाव में रूखापन आएगा।