Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 18 अगस्त 2018: शनिवार को इन तीन राशियों पर शनिदेव की होगी विशेष कृपा


18 अगस्त 2018 दिन शनिवार को शनिदेव किन राशियों पर मेहरबान होंगे। व्यापार में किसे होगा लाभ। किसकी चमकेगी किस्मत और कौन होगा निराश। जानिए अपनी राशिफल में पूरे दिन का हाल प्रदेश जागरण पर…

इन तीन राशियों पर शनि की होगी विशेष कृपा

मिथुन: शनि की सकारात्मक दृष्टि से आज जीवन में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। बार-बार किया गया प्रयास आपके लिए जिंदगी की चुनौती के रुप में साबित होगा।

कन्या: इस राशि के लोग सभी प्रकार की चुनौतियों को पार करते हुए सफलता के नए आयाम हासिल करेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। परिवर्तन प्रकृति का नियम है समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में बड़े परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे।

कुंभ: शनिदेव की कृपा से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। नए मित्र बनेंगे, जिनसे बहुत लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। निवेशकों के लिए शनिवार का दिन काफी अच्छा समय है, ऐसे में आज किये गये निवेश में लाभ होगा।

शेष 9 राशियों पर भी पड़ेगी शनि कृपा

मेष, वृषभ: आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगी और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन में आंतरिक खुशी का अनुभव होगा। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है।

कर्क, सिंह

आज का दिन सामान्य रहेगा। आंतरिक मन में थोड़ी द्वंद होगी। परिजनों की सेहत का ख्याल रखें, अन्यथा किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। बुजुर्गों को सुबह टहलाने और ताजी हवा के लिए बाहर लेकर जाएं। वो

तुला, वृश्चिक, धनु
आज आपके सम्मान में वृद्धि होगी। सम्मान, पैसा बढ़ेगा। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें।

मकर, मीन
आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आज आपको चैन नहीं मिलेगा और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पायेंगे। आप खुद का संयम बना के रखें। आप अपने साथी के साथ भी संयम बना के रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा अधिकारी वर्ग से फटकार मिल सकती है।