Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे का निधन, जीबी पंत अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: हिंदी के प्रख्यात कवि, वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं दिल्ली हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे का बुधवार को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार को ब्रेन हैम्रेज के कारण भर्ती कराया था, जहां आज उन्होंने आखिरी सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विष्णु खरे के उपचार में कई वरिष्ठ डॉक्टरों की टीमें तैनात की गई थी। वे आईसीयू में रखे गए थे। न्यूरो सर्जरी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी उनकी मॉनिटरिंग कर रही थी।
खरे के निधन की खबर मिलते ही मुंबई से उनके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी मृत्यु पर साहित्य जगत से जुड़े बड़े लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट की है।
हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनने के बाद कुछ दिन से दिल्ली में रह रहे सुप्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार विष्णु खरे को नाइट ऑफ द व्हाइट रोज सम्मान, हिंदी अकादमी साहित्य सम्मान, शिखर सम्मान, रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से नवाजा जा चुका है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जन्मे विष्णु खरे कवि के साथ ही अनुवादक, फिल्म आलोचक, पटकथा लेखक और पत्रकार भी रहे हैं। खरे लंबे समय तक एक प्रतिष्ठित समाचार-पत्र से जुड़े रहे और बाद में मुम्बई में रहकर स्वतंत्र लेखन कर रहे थे।