Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Hike Messenger में अब 1000 से अधिक सदस्यों का ग्रुप बनाने की मिलेगी सुविधा, आए ये नए फीचर…

स्मार्टफोन में ढ़ेरो मैसेजिंग एप मौजूद है। आजकल हाइक सबसे अधिक यूज किया जाने वाला मैसेजिंग एप है। इसमें यूजर की सुविधा के लिए हमेशा नए फीचर जोड़े जाते है। इसी के तहत फेसम मैसेजिंग एप Hike Messenger पर हाल ही में कुछ और नए फीचर जोड़े गए है। इनमें Vote, Bill Split, Checklists, Events Reminder  और Teen Patti गेम शामिल है।

इसके अलावा एक कास बात यह भी है कि इसमें वॉट्सएप से भी अधिक लोगों का ग्रुप बना सकते है। इसमें यूजर को 1000 सदस्यों का ग्रुप बनाने की सुविधा भी दी गई है। अभी तक केवल टेलीग्राम ही ऐसी एप है जिस पर हाइक से ज्यादा लोगों का ग्रुप बना सकते है। ये पाचों फीचर बहुत ही काम के है।

आजकल वोटिंग भी ऑनलाइन होती है। किसी भी मुद्दे पर ऑनलाइन वोटिंग की जा सकती है। इसी के लिए हाइक में Vote फीचर जोड़ा गया है। इसके तहत आपको अपने दोस्त के बर्थडे पर एक सर्पराइज पार्टी ऑर्गेनाइज करनी है या कोई अच्छी फिल्म देखनी है, इसे लेकर ऑपिनियन पोल क्रिएट किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर Checklist बनाकर यह देख सकते हैं कि कहीं उनकी प्लानिंग से कोई चीज छूट तो नहीं गई है।

इनके अलावा इसमें गेमिंग फीचर भी एड किया है। जिसे काफी लोग पसंद करते है। इसमें यूजर के लिए Teen Patti गेम एड किया है। हाइक यूजर किसी विशेष कार्यक्रम या अवसर को याद रखने के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा Hike पर सबसे खास फीचर ‘Bill Split’ पेश किया गया है। इस फीचर की मदद आप अपने दोस्तो में बिल को आसानी से बांट सकते हैं। इसके बाद आपके दोस्त चाहें तो उन पैसों को Hike वॉलेट से ट्रांसफर कर सकते हैं।