Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धोनी पर कैसी पाबंदी हटाने की अपील कर रहे हरभजन? जानिए इस खबर में…

नई दिल्ली। भारतीय टीम को पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की आक्रामकता पर किसी प्रकार का संदेह नहीं है। वह अब भी करारे शॉट मार सकते हैं। यह कला अब भी उनमें मौजूद है। बशर्ते भारतीय टीम प्रबंधन को विश्व कप के दौरान उन्हें शुरू से ही आक्रमण करने के लिए जरूर उतारना चाहिए। उक्त बातें महेंद्र सिंह धोनी के साथ कई मैच खेल चुके व आईपीएल में उनके साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह ने कहीं।

दरअसल, हरभजन सिंह ने भारतीय समचारा एजेंसी पीटीआई बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तभी करते हैं, जब वह शुरू से ही हिट करते हैं। उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियां तब बनी हैं, जब उन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख किया है। मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन को उन्हें और हार्दिक पंड्या को उनके मन मुताबिक बल्लेबाजी करने की छूट देनी चाहिए। कोई पांबदी नहीं।

बकौल हरभजन, शीर्ष क्रम बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल अच्छी पारियां खेल सकते हैं इसलिए धोनी आक्रामक खेलने के लिए आजाद हैं। ऐसे में उनपर किसी प्रकार की बंदिश नहीं डालनी चाहिए। वह अब भी बड़े शॉट लगा सकते हैं। आईपीएल -12 में ऐसा देखा भी गया। कई मैच उन्होंने अपने बलबूते जिताई और एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स फाइनल तक पहुंची।

लेकिन यह पूछने पर कि जब मध्य ओवरों में मिशेल सैंटनर या नाथन लियोन जैसे स्पिनर गेंदबाजी करेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘मैं यही कहना चाहता हूं। धोनी किसी भी स्पिनर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ देते हैं। उन्हें ऐसा करना चाहिए और वह ऐसा कर भी सकते हैं, क्योंकि मैंने चेन्नई सुपर किंग्स के नेट्स में उन्हें देखा है,’

हरभजन चाहते हैं कि धोनी की वही धाकड़ मौजूदगी बरकरार रहे, जैसे कि उनकी और वीरेंद्र सहवाग की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके सर्वश्रेष्ठ वर्षों के दौरान रहती थी।