Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Happy Propose Day : इस तरह से अपने लवर को करें प्रपोज

 इस दुनिया में इंसान को कहीं न कहीं और किसी न किसी से प्यार हो ही जाता है। प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है जिसे छुआ नहीं  सिर्फ महसूस किया जा सकता है। फरवरी को ‘प्यार का महीना’ माना जाता है।propose-day..इस महीने का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही वैलेंटाइन वीक स्टार्ट हो जाता है, जो प्यार करने वालों के लिए बहुत खास वीक माना जाता है। जिसे हर प्रेमी और प्रेमिका बहुत ही उत्साह से सेलिब्रेट करते हैं। इतना ही नहीं, यह महीना कपल्स को प्यार का एहसास दिलाने वाला भी होता है। इन दिनों में सभी अपने पार्टनर से दिल की बात कह उसे अपना बनाने की हर कोशिश करते हैं। अगर आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो उसे उसकी राशि के मुताबिक ही प्रपोज करें ।

वैलेंटाइन वीक में राशि के अनुसार करें प्रपोज

मेष (Aries): आमतौर पर इस राशि के प्रेमी किसी भी अवसर पर जोरदार पार्टी करने के शौकीन होते हैं। इस मौके पर आप पूल साइड या किसी रेस्तरां में अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। अपने साथ लाल गुलाबों का बुके और शैंपेन ले जाना ना भूलें।

वृषभ (taurus): इस राशि के लोग बहुत कामुक होते हैं। अपने प्यार के लिए आप जो भी लें उसका बेहद सॉफ्ट फील होना चाहिए। मुलायम कपड़े इस अवसर पर अच्छा गिफ्ट हो सकते हैं। इसके साथ ही चॉकलेट केक का भी इंतजाम रखें जिस पर ‘I Love You’ लिखा हो।

मिथुन (gemini): मिथुन राशि के लवर आपसे महंगे गिफ्ट की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही इस दिन, मिथुन राशि के प्रेमियों के लिए नजदीकी दोस्तों के साथ एक छोटा गेट-टुगेदर भी आयोजित किया जा सकता है।

कर्क (cancer): इस राशि के लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं इसलिए कर्क राशिवालों के लिए वैलेंटाइन्स डे को रॉयल बनाकर ही उन्हें खुश किया जा सकता है। इन लोगों को महंगे गिफ्ट के साथ ही ‘I LOVE YOU’ लिखा हुआ चॉकलेट बॉक्स भी दे सकते हैं।

सिंह (leo): इस राशि के लोगों को महंगे सजावटी कपड़े और जूलरी बहुत पसंद आते हैं। सिंह राशि के लोगों में काफी गहराई होती है और ये अपने आप पर गर्व करते हैं। इसलिए आप बेहद सम्मान देकर ही इनके दिल की गहराइयों में उतर सकते हैं।

कन्या (virgo): इस राशि के लोग अपने प्रेम को चुनने में भी बहुत सावधानी बरतते हैं। आप इन्हें लव पिलोकेस सेट देकर रिझा सकते हैं क्योंकि ऐसे गिफ्ट से यह भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.