Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

GST के विरोध में व्यापारियों के साथ है सपाः- नितिन अग्रवाल

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
नगर पालिका चुनाव में सपा के लिए जमीन तलाशने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार संगठन नितिन अग्रवाल लखीमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक गेस्ट हाउस में एक सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उन्होंने जीएसटी व नोटबंदी पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की। इस दौरान 12 नवम्बर को लखनऊ में होने वाले समाजवादी पाटी के आंदोलन में व्यापारियों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील भी की। जिसके बाद वे पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देशवासियों से लगातार छल कर रही है।
नोट बंदी में जहां देश व प्रदेश की जनता का शोषण हुआ, तो वहीं आरबीआई ने ही केंद्र सरकार के दावों की पोल खोल दी। कालेधन के नाम पर जनता द्वारा इस शोषण आरबीआई ने देश की बैंकों के पास 99 प्रतिशत भारतीय करैंसी बात खुद कबूली। ऐसे में यह सवाल उठता है कि वह कालाधान कहां है, जिसे मोदी सरकार लाने वाली थीं। जीएसटी लागू कर व्यापारियों के शोषण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यही एनडीए कांग्रेस के शासन के दौरान जीएसटी का विरोध कर रही थी। खुद की सरकार आईं, तो 18 प्रतिशत वाले बिल को 28 प्रतिशत कर जनता के कंधो पर लाद दिया। जीएसटी लागू होने से व्यापारी परेशान हुए हैं। सरकार मनचाहे कानून बना रही है। जीएसटी ही एक ऐसा कानून है, पहले सरकार ने हर महीने रिर्टन दाखिल करने का दबाव बनाया। विरोध हुआ तो यह दायरा तीन महीने कर दिया गया। व्यापारियों को एकजुट करने के लिए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्ष कर रही है। निकाय चुनाव में सपा भाजपा की जड़ों को उखाड़ फेकेंगी। क्योंकि व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता भी अखिलेश सरकार की नीतियों की प्रशंसा कर रही है। अखिलेश सरकार में जितने भी विकास कार्य कराए गए, उन विकास कार्यो को जांच के नाम पर रोका गया है। जिससे जनता को खासी दिक्कतें हुई है। जनता इन सब का जवाब निकाय चुनाव में देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, एमएलसी शशांक यादव, समाजसेवी मोहन बाजपेई व संजय गुप्ता उर्फ कन्हैया सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।