Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Google भी मना रहा है भारत की आजादी का जश्न, डिजाइन किया खास Doodle

हमारा देश अपनी आजादी के 70 साल पूरे कर चुका है। सोशल मीडिया में भी आजादी के उत्सव का रंग दिखाई दे रहा है। ऐसे में भला गूगल कैसे पीछे रहता। गूगल ने 15 अगस्त के लिए विशेष डूडल बनाया है, जिसे मुंबई की आर्टिस्ट सबीना कर्णिक ने डिजाइन किया है। यह पेपर तकनीक की बेहतरीन मिसाल है। इसमें संसद भवन को दिखाया गया है।
गूगल ने इस डूडल में भारतीय संसद, अशोक चक्र, देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर का इस्तेमाल किया है। इन सभी ऑब्जेक्ट्स को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में बनाया गया है। केसरिया, सफेद, हरा और नीले रंग से बना यह डूडल खूबसूरत दिख रहा है।

इस डूडल को बनाने वाली सबीना को पेपर वर्क का मास्टर माना जाता है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के लिए अलग डूडल बनाने की शुरुआत की है। 2010 में बनाए गए डूडल में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और लाल किले को दिखाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.