Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VEDIO : अच्छे निशानेबाज हैं राज्यवर्धन सिंह राठौर, सालों बाद उठाई बन्दूक और लगााया अचूक निशाना…पुराना वीडियो हो रहा वायरल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे युवा और चर्चित सांसदों में से एक राज्यवर्धन सिंह राठौर का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शूटिंग करते नज़र आ रहे हैं। खास बात यह है कि राज्यवर्धन ने अपने शूटिंग स्किल्स से सभी को आचंभित कर दिया है।

दरअसल, वीडियो में वह शूटिंग करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान वह अपन शूटिंग मशीन ऑपरेटर से बॉल थ्रो कराते हैं और जैसे ही थ्रोइंग बॉल आसमान में उड़ता दिखाई देता है वह सटीक निशाना लगा देते हैंं। बता दें कि वह काफी समय से शूटिंग क्षेत्र से दूर हैं। वीडियो में वह खुद भी यह कहते नज़र आ रहे हैं। लेकिन उनकी शूटिंग प्रतिभा अब भी पहले जैसी हैं। वीडियो में राज्यवर्धन शूटिंग के गुण भी सिखा रहे हैं और साथ ही अन्य खेलों के प्रति लोगों को जागरुक और प्रेरित कर रहे हैं।

कौन हैं राज्यवर्धन सिंह राठौर?

आपको बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से बीजेपी सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वह पेशेवर शूटर थे। उन्होंने 2004 ओलंपिक खेलों के डबल ट्रैप इवेंट में रजत पदक जीता था। एक दशक से अधिक के करियर में, उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में कई पदक जीते।

पद्मश्री सम्मान से भी हो चुके सम्मानित

राज्यवर्धन सिंह राठौर को 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। सेना और शूटिंग से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, वे 2014 में भाजपा के सांसद बने। नवंबर 2014 में, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री बने। राठौर को 2017 में युवा मामलों और खेल मंत्रालय के लिए स्वतंत्र प्रभार के साथ कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया।

यहां देखें वीडियो-

आप सभी साथियों को मेरा राम-राम!व्यक्तित्व निर्माण और खुद को फिट रखने की इस चर्चा में आप सबका स्वागत है… अगर आप फिट हैं, ग्रामीण भारत का हर एक युवा फिट है.. तो ही ये हमारा भारत देश फिट है।

Gepostet von Rajyavardhan Rathore am Sonntag, 5. Mai 2019