Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस देश में भी जा सकते खूबसूरत हिन्दू मंदिरों के दर्शन करने

पर्यटन डेस्क|

इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों का बहुत महत्व है। इंडोनेशिया में बने हिन्दू मंदिरों की गिनती विश्व के सबसे सुंदर मंदिरों में की जाती है। बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप प्रांत है जो कि जावा के पूर्व में स्थित है। बाली में स्थित पुरा तमन सरस्वती मंदिर इंडोनेशिया का सबसे सुंदर और पवित्र मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में वैसे तो कई देवी देवताओं की मूर्तियां हैं लेकिन मुख्यतः यह देवी सरस्वती के लिए जाना जाता है।

देवी सरस्वती को हिन्दू धर्म के अनुसार विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी कहा जाता है। पुरा तमन सरस्वती मंदिर के पास एक सुंदर कुंड भी बना है, जो इस मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगाता है। पुरा तमन सरस्वती मंदिर में हर रोज संगीत कार्यक्रम होते रहते हैं। इस मंदिर में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रहती है।