Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

घूमने जाना है तो इन जगहों पर ज़रूर जाएँ

पर्यटन डेस्क|


भारत के बहुत सारे राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर यहां तक कि पूरा उत्तर भारत ही पहाड़ों पर बसा है। यहां के पहाड़ इतने खूबसूरत है कि वहां जाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस मानसून अगर आप भी पहाड़ों की सैर का मन बना रहे है तो इन खूबसूरत वादियों में जाना ना भूलें। ट्रैकिंग के जरिए आप इन पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से देख पाएंगे। बारिश के सीजन में इन पहाड़ों का मौसम बहुत सुहाना हो जाता है। चारों तरफ हरियाली दिखती है और रंग बिरंगे फूल खिले रहते है। ऐसे में यहां के पहाड़ी रास्तों पर चलने का एक अलग ही अनुभव होता है। हालांकि, बारिश के मौसम में ट्रेकिंग करते समय सावधानियां जरूर बरतें।

फूलों की घाटी
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये फूलों की घाटी अपने 300 से ज्यादा प्रजाति के अल्पाइन के फूलों से घिरी रहती है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अनोखा है। पश्चिमी हिमालय पर बनी इस घाटी में बहुत सारे जंगली जानवर जैसे एशियाटिक ब्लैक बियर, स्नो लेपर्ड, ब्राउन बियर और ब्लू शिप शामिल है।

हैंपटा पास ट्रैक
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती का नजारा लेने के लिए इस घाटी पर जरुर जाएं। हिमालय की ट्रैकिंग के लिहाज से ये आसान है। मनाली से शुरु होकर ये रास्ता कुल्लु और लाहौल से जुड़ता है। अल्पाइन के जंगलों, हरी हरी घास और ग्लेशियर का नजारा बड़ा शानदार है।

रुपिन पास
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बने इस ट्रैक पर एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां पल-पल बदलते प्रकृति के सौंदर्य को देखना यादगार रहेगा। एक ओर रास्तों पर पानी तो वहीं दूसरी ओर हरी-हरी घास आपका मन मोह लेगी। बर्फ के मैदान और झरने ट्रैक की सारी थकान भूल जाने पर मजबूर कर देंगे।

कश्मीर की ग्रेट लेक
बहुत कम ट्रैक ऐसे है जहां झीलों का नजारा भी देखने को मिले। ऐसी ही खास जगहों में शामिल है कश्मीर की ग्रेट लेक। नाम के अनुरुप यहां सात झीलों के नजारे देखने को मिलते हैं। बारिश के मौसम से यहां रंग बिरंगे फूल खिले हैं और बर्फ से ढ़की चोटियां मंत्रमुग्ध करती हैं।

चंद्रशीला पीक
ये एक ऐसा ट्रैक है जहां से पूर्वी और पश्चिमी उत्तराखंड के पहाड़ों की चोटियां पूरे रास्ते नजर आती हैं। ऊंचे-ऊंचे पेड़ और चिड़ियों का कलरव इस ट्रैक पर आपको मिलेगा। बारिश के मौसम में ये रास्ता बहुत खूबसूरत हो जाता है।