Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाल वैज्ञानिक की उपाधि से सम्मानित हुई खीरी की बेटी दीपिका

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
शहर की एक बेटी ने जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। कक्षा 11 की छात्र दीपिका को 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
मंगलवार को जानकारी देते हुए सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज के प्रबंधक विशाल सेठ ने बताया कि दीपिका की कक्षा-11 की छात्रा है जिसने विद्यालय की ओर से ग्रेटर नोएडा में 7 दिसम्बर 2018 से 9 दिसम्बर 2018 के मध्य आयोजित राज्य स्तरीय 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें 72 जिलों से आये 300 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें विद्यालय की छात्रा ने जीव विज्ञान प्रवक्ता मनीष सक्सेना के मार्गदर्शन में स्वच्छ, हरित और स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीक एवं नवाचार विषय पर  शहर के विभिन्न स्थानों पर फैली गंदगी से हो रहे रोग व उनके निवारण तथा खुले मैदानों में फैले कूड़े को किस प्रकार समाप्त किया जाय के सम्बन्ध में अपना प्रोजेक्ट तैयार किया था। वीआईसीएएस इलाहाबाद के निदेशक ने छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक उपाधि से सम्मानित किया है। विद्यालय संचालक विशाल सेठ ने छात्रा की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं जो स्वयं को सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ रखते हुए सुसंस्कारित शिक्षारूपी रत्न से अलंकृत होकर सभ्य नागरिक बनें तथा राष्ट्र के सशक्त निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही विद्यालय प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ ने छात्रा की सफलता पर बधाई दी एवम् उसके उज्ज्वल भविष्य की कामने करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों की हर गतिविधि पर ध्यान देता है तथा उन्हें सर्वगुण सम्पन्न बनाता है ताकि राष्ट्र के नवनिर्माण में बच्चे अपना योगदान दे सकें। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोहिनी रस्तोगी ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।