Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Lakhimpur: इज्जत लुटने के बाद किशोरी ने लगाई फांसी

देव श्रीवास्तव|
तिकुनियां-खीरी।
  • तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र में शौच जा रही एक किशोरी को दबोच कर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जाते-जाते आरोपी किशोरी को कहीं भी राज खोलने या पुलिस से शिकायत करने पर मार डालने की धमकी दे गए।
  • घर पहुंचने पर किशोरी ने मां को जानकारी दी लेकिन वह दुष्कर्मियों से मिली धमकी व घटना से क्षुब्ध हो गई। जब घर में कोई नहीं था तब किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीडि़ता की मां ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • जानकारी के अनुसार, कोतवाली व कस्बा तिकुनियां निवासी श्यामबिहारी गुप्ता के पांच बच्चे हैं जिसमें तीन बेटे व दो बेटियां हैं। परिवार मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करता है। इस बावत किशोरी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि बीते गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटी घर से करीब 100 मीटर दूर रज्जन के मक्के के खेत में शौच को गई थी। इसके बाद गुरुवार के शाम 5 बजे जब वह मजदूरी करके अपने घर वापस लौट कर आई तो उनकी बेटी ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी मां को दी।
  • उसने बताया गांव के ही एक युवक राजेश ने अपने दो साथियों की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया है। मां को अपनी पीड़ा बताकर किशोरी गुमशुम रहने लगी। शुक्रवार की शाम 5 बजे परिवार वालों की गैरमौजूदगी में उनकी बेटी ने घर के कमरे में कुंडे में दुपट्टे से लटक कर अपनी जान दे दी। 
  • मृतक किशोरी की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों की धमकी से आहत होकर पुत्री ने परिजनों की गैरमौजूदगी में आत्महत्या कर ली है। कोतवाली में आरोपी युवक राजेश तथा उसके दो साथियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है।
  • इस बावत कोतवाली इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। नामजद के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।