Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टूटते नेल्स से पाना चाहतीं है छुटकारा, अपनाए ये नैचुरल टिप्स…जल्द नजर आएगा असर

हांथ की ब्यूटी खूबसूरत नेल्स से होती है… कई लड़कियां अपने नेल्स बढाने के लिए बहुत मसक्कत भी करतीं है लकिन इसके  बावजूद नेल्स जल्दी टूट जातें हैं…. 

अगर ऐसे में उन्हें किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो तो वह आर्टिफिशयल नेल्स का सहारा लेती है, ताकि उनके चेहरे के साथ हाथों की खूबसूरती भी लोगों को अट्रैक्ट कर सकें। हर बार नए आर्टिफिशयल नेल्स खरीदना भी मुश्किल हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके नेल्स जल्दी से बढ़ेंगे और मजबूत भी बने रहेंगे। नेल्स आपके हाथों की शोभा हमेशा बढ़ाते रहेंगे। 

जरूरी सामग्री 

  1. 1 विटामिन ई कैप्सूल
  2. 20 बूंदे नींबू रस
  3. 3 लहसुन की कलियां

 पेस्ट बनाने का तरीका 

Related image

पहले लहसुन की कलियों को गर्म पानी में 15 मिनट तक डालकर रखें। फिर इन कलियों की पेस्ट तैयार करें। एक बर्तन में इस पेस्ट को डाले और इसमें कैप्सूल व नींबू का रस मिलाएं।

पेस्ट लगाने का तरीका 

इस तैयार किए पेस्ट को अपने दोनों हाथों के नेल्स पर लगाएं और थोड़ी देर सूखने के लिए रहने दें। सूखने के बाद इसे साफ कर लें। इस नुस्खे को रोजाना 30 दिनों तक लगातार इस्तेमाल करें। 

कैसे नैचुरली बढ़ेंगे नेल्स 

लहसुन नाखूनों को बैक्टीरिया व फंग्स इंफैक्शन से बचाने का काम करेगा, जिससे नेल्स तेजी से बढ़ेंगे और हैल्दी रहेंगे।