Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सवर्ण आरक्षण महासर्जिकल स्ट्राइक है-बृज भूषण शरण सिंह

गोंडा/सनीश श्रीवास्तव |
बाहुबली बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने आज अपनी जन्मदिन के मौके पर विपक्ष और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला|
सांसद ने निशाना साधते हुए सवर्ण आरक्षण पर कहा कि मोदी जी ने कल ऐसा काम किया कि मौसम साफ हो गया| उन्होंने कहा सवर्ण आरक्षण  महासर्जिकल स्ट्राइक है|इसमें कुछ बचा नहीं है। इससे सपा आउट बसपा आउट और कांग्रेस आउट है|अगर अब सपा, बसपा व कांग्रेस राज्यसभा में इसका विरोध करती है तो साफ ये सवर्णों का विरोध करते है।
  • बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह यही नही रुके और गांधी परिवार पर भी की विवादित टिप्पणी करने से नहीं चूके।बीजेपी सांसद ने गांधी परिवार को चोर बताया| कहा एक नंबर के चोर है राहुल गांधी,राहुल गांधी व सोनिया गांधी दोनों चोर है।
  • नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर है,कहा पूरा परिवार बेल पर हैं  राहुल, सोनिया, वाड्रा सब बेल पर है। मौजूदा समय मे सांसद ने राम और मंदिर मुद्दे को छोटा बताया| सांसद ने कहा उससे महत्वपूर्ण विषय यह चल रहा है| कहा राम मंदिर हमारे आस्था का विषय है|सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है|

                                        

सपा- बसपा गठबंधन पर भी सांसद ने कसा तंज

  • अखिलेश और मायावती के गठबंध पर सांसद ने बोलते हुए कहा कि बुआ और बबुआ के गठबंधन को जनता सीरियस नहीं लेती है|यह भ्रष्टाचारियों का मिलन है| डरे हुए लोगों का मिलन है जो आपस में डरे हैं कि अगर मिले नहीं तो उत्तर प्रदेश में उनकी राजनीति का स्वाहा हो जाएगा।
  • आज अपने जन्मदिन के मौके पर युवा शक्ति संगम के कार्यक्रम के तहत छात्र – छात्राओं को सम्मानित करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए  कैसरगंज से बीजेपी के बाहुबली संसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम में ये बात कही|