Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यहां एक ही अर्थी पर बच्ची और सांप का हुआ अंतिम संस्कार   

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जंगली जीवों से होने वाली मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके पीछे तमाम कारण सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर गुरुवार की रात ऐसी घटना सामने आई जिसने ग्रामीण अंचलों में रहने वालों को खौफजदा किया है। यह मामला एक कोबरा सांप द्वारा बच्ची को डसे जाने का है।
  • इसके बाद यहां कुछ ऐसा अनोखा हुआ जिससे पूरे क्षेत्र मे यह चर्चा का विषय बन गया है। सांप के डसने से  जिस बच्ची की मौत हुई। उसके परिवार ने सांप को ढूंढकर मार डाला और बच्ची के साथ सांप का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
  • ताजा मामला थाना ईसानगर क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया मजरा लोनियंपूर्वा निवासी रामू चौहान की आठ वर्षीय पुत्री शीलू देवी को उस समय कोबरा ने डस लिया जब घर में रखी मिट्टी की डेहरी के ऊपर झोले में रखे आम को उठा रही थी। तभी डेहरी में छेंद से निकले साँप ने पड़ोस आती मासूम को अचानक डस लिया। जिसके बाद वह चंद कदम ही चल सकी और बेहोश होकर गिर गई। जिसको देखकर पिता रामू ने तत्काल उठाया और अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकले ही थे कि कुछ दूरी तय करने के बाद ही उसकी मौत हो गई।
  • अचानक शीलू की मौत से घर मे मातम छा गया। वहीं परिवार ने सुबह तक सांप की खोजबीन की तो पता चला कि साँप घर में ही रखी मिट्टी की डेहरी में छेंद के रास्ते घुस गया है और उसी में मौजूद है। सुबह डेहरी को तोड़कर उसमें मौजूद कोबरा को लाठी डंडों से पीटकर मारने के बाद परिवार ने दोनों का अन्तिमसंस्कार कर दिया।