Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने दी धमकी कहा ऐसा खुलासा करूंगा कि मुंह नहीं दिखा पाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी से बाहर किए गए उड़ीसा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पर ऐसा खुलासा करूंगा कि वह मुंह नहीं दिखा पाएंगे।

बता दें कि श्रीकांत जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्णचंद्र सागरिया को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। निष्काषित किए जाने के एक दिन बाद श्रीकांत जेना ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ऐसा पर्दाफाश करेंगे कि वह फिर लोगों को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।

श्रीकांत जेना और कृष्णचंद्र सागरिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की अनुशंसा पर पार्टी की ओडिशा इकाई ने निष्कासित किया है।

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर आएंगे। उसी दिन मैं उनका पर्दाफाश करूंगा ताकि वह जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कौन सा महाखुलासे करेंगे।

जेना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने निर्णय किया कि ओडिशा सरकार की कमान पटनायक परिवार के हाथों में ही रहना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ गठबंधन की घोषणा की। वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहे और कांग्रेस में वह उपयुक्त नहीं बैठते क्योंकि खनिजों को लूटकर उन्होंने धन इकट्ठा नहीं किया है।