Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Ford और Mahindra अब साथ मिलकर बनायेंगी SUV

कारोबार|

ऑटो इंडस्ट्री की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि अमेरिकी कार कंपनी  Ford India भारतीय बाजार में अपना बिजनेस खत्म कर ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा से हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों के बीच सहयोग की बातें पहले से चल रही थी और दोनों मिलकर SUV बनायेंगी| जो बेहद उत्कृष्ट किस्म की होगी, जिसे भारत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रख कर तैयार किया जाएगा।

इंजन होगा महिंद्रा का

  • एसयूवी मिड साइज की होगी और उसका प्लेटफार्म और इंजन महिंद्रा का होगा और इंजीनियरिंग व कमर्शियल क्षमता फोर्ड की होगी। पिछले साल दोनो कंपनियों ने कहा था कि वे रणनीतिक साझेदारी करेंगे। दोनों ने साझा बयान में यह भी कहा कि फोर्ड के भावी वाहनों में इस्तेमाल के लिए संयुक्त तौर पर पेट्रोल इंजन बनाने पर काम हो रहा है।
  • दोनों कंपनियों ने साल 2020 में टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट भी बनाने का ऐलान किया गया। अब इन्होंने संयुक्त तौर पर एसयूवी बाजार में उतारने का ऐलान कर दिया।
  • फोर्ड भारत में वर्ष 1995 से ही काम कर रही है, लेकिन यहां इसकी बाजार हिस्सेदारी तीन फीसद ही है। अमेरिका के बाहर सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली इकाई भारत में ही है, जहां 14 हजार कर्मचारी काम करते है। कंपनी की एसयूवी इकोस्पोर्ट ने भारत में मिड सेग्मेंट एसयूवी का एक नया बाजार बनाया है।