Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सेक्युलर मोर्चा के बाद पहली बार चाचा संग नजर आई अपर्णा, कहा…

समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना कारवां आगे बढ़ा रहे शिवपाल सिंह यादव दिन-ब-दिन कई समर्थकों को अपने साथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। सपा के बागी और उपेक्षित नेताओं के बाद उनकी नजर मुलायम कुनबे पर है।

वहीं मुलायम परिवार के कई सदस्य खुलकर उनके समर्थन में नजर आने लगे हैं।दरअसल, शिवपाल यादव लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

सेक्युलर मोर्चा के बाद पहली बार साथ दिखी अपर्णा

अपर्णा यादव इसी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारीं। दोनों यहां एक साथ मंच सांझा करते नजर आएं। बता दें कि, सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल के साथ अपर्णा पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं हैं।

इस दौरान अपर्णा ने चाचा के मोर्चे की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि माननीय चाचा जी हमारे चहेते नेता हैं। नेताजी के बाद मैंने इन्हीं को सबसे ज्यादा माना है। मैं चाहती हूं कि ‘सेक्युलर मोर्चा’ आगे बढे़। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में अच्छे लोगों को चुनकर लाइए।