Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रिलीज़ हुआ ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स’ का ट्रेलर, देखें Video

ब्रिटिश फिल्म ‘हैरी पॉर्टर’ सीरीज के चाहने वालों के लिए बढ़िया खबर है। ‘हैरी पॉर्टर’ सीरीज की राइटर जेके रॉलिंग की नई फिल्म ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स’ के सीक्वल का ट्रेलर जारी हो गया है।

यह फिल्म उन लोगों को जरुर पसंद आएंगी जिन्होंने ‘हैरी पॉर्टर’ सीरीज देखी हैं और उन्हें पसंद किया है। इस फिल्म में एक्टर जूड लॉ, होग्वर्ट्स स्कूल के हेडमास्टर ऐल्बस डम्बल्डोर का किरदार निभा रहे हैं।

वहीं, एडी रेडमैन आकर्षक न्यूट स्कैमंडर के रूप में लौट रहे हैं। वॉर्नर ब्रदर्स ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। वॉर्नर ब्रदर्स ने फिल्म ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स : द क्राइम्स ऑफ ग्रीनडेवल्ड’ का ट्रेलर जारी कर जादुई फिक्शन कहानियों की सीरीज ‘हैरी पॉटर’ के चाहने वालों को यह तोहफा दिया है।

‘फैंटास्टिक बीस्ट्स : द क्राइम्स ऑफ ग्रीनडेवल्ड’ का ट्रेलर