Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवादों के बावजूद फेसबुक को हुआ 48,848 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा

डेटा लीक जैसे विवादों के घिरने के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 688 करोड़ डॉलर (48,848 करोड़ रुपए) का प्रॉफिट हुआ है। कंपनी द्वारा हासिल किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो साल 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की दिसंबर तिमाही के मुनाफे में 61% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा 2018 की दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 30% बढ़कर 1,691 करोड़ डॉलर (1.20 लाख करोड़ रुपए) रहा है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी (93 फीसदी) ऐड रेवेन्यू की बताई जा रही है।

कंपनी की सीईओ मार्क जकरबर्ग का कहना है कि इस साल कंपनी प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर फोकस करेगी। मैसेजिंग, पेमेंट, वीडियो और हार्डवेयर में इनोवेशन के जरिए यूजर को अच्छी सर्विस दी जाएगी। जकरबर्ग ने कहा कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के इंटीग्रेशन पर विचार किया जा रहा है।

वहीं, फेसबुक के बेहतर तिमाही नतीजों का असर अमेरिकी बाजार में भी देखने को मिला और कंपनी का शेयर बुधवार को आफ्टर आवर ट्रेडिंग में 12% चढ़ गया। शेयर में तेजी की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में बुधवार को 3.75 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। यह 29.42 लाख करोड़ से बढ़कर 33.17 लाख करोड़ रुपए हो गया।

फेसबुक के डेली और मंथली एक्टिव यूजर की संख्या में 8.6% ग्रोथ दर्ज की गई है। 2018 की दिसंबर तिमाही में डेली एक्टिव यूजर की संख्या 152 करोड़ और मंथली एक्टिव यूजर का आंकड़ा 232 करोड़ पहुंच गया। फेसबुक के मंथली एक्टिव यूजर की संख्या में उत्तरी अमेरिका को छोड़ बाकी रीजन में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एशिया पैसिफिक में हुई है। गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीआर फर्म और डेटा लीक जैसे विवादों के बावजूद फेसबुक के नतीजे अच्छे रहे हैं। यूजर की संख्या और रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रहने से कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है।