Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

फ़िरोज़ाबाद|

  • नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम संग यह अभियान सदर बाजार से चलाया गया।
  • इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह और सीओ सिटी संजय वर्मा ने जिन लोगों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया था उन्हें चेतावनी दी कि उन्हें अंदर कर लें, अन्यथा जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वह अमल में लायी जायेगी तो ज्यादातर दुकानदारों ने अपने सामान हटा लिये कुछेक ने आनाकानी की तो उन्हें भी सख्त हिदायत दे दी गयी।
  • इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने बताया कि आज सेंट्रल चैराहा से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कहा है जो अतिक्रमण नहीं हट जाने तक जारी रहेगा।
  • वहीं सीओ सिटी संजय वर्मा ने कहा कि प्रथम दिन अभी चेतावनी दी जा रही है बाकी जो नहीं मानेंगे उन पर कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।
  • वहीं कई लोगों ने इस अभियान की सराहना की और कहा ऐसे अभियान निरन्तर चलते रहने चाहिये जिससे जाम से मुक्ति भी मिलेगी ।