Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गांव के बाहर लगी अंबेडकर प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त तो आक्रोशित हुए ग्रामीण

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

  • मितौली थाना क्षेत्र के बांसताली गांव के बाहर स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को बुधवार की रात किन्हीं अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुरुवार की सुबह इस बात की जानकारी गांव वालों को होते ही उनमें रोष फैल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंंचा और लोगों को समझाकर हालात काबू में किए।
  • जानकारी के अनुसार, आज सुबह गांव बांसताली के बाहर स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर एक समुदाय के लोग आक्रोशित हो उठे और प्रतिमा तोड़ने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
  • आम्बेडकर प्रतिमा की किताब और एक उंगली को अराजकतत्वोंं ने क्षतिग्रस्त किया है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एसडीएम रामदरस राम और क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
  • बताते चलें कि इससे पहले भी करीब आठ महीने पहले इसी मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया था। मूर्ती का हाथ तोड़कर रोड पर रख दिया गया था, जिसके बाद स्थित तनावपूर्ण हुई थी।
  • उसमें भी स्थनीय प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मूर्ति टूटने की घटना कई बार हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।