Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऑपरेशन थिएटर में डॉ ने किया लिपलॉक, VIDEO हुआ वायरल…फिर हुआ कुछ ऐसा

मध्य प्रदेश में उज्जैन के एक जिला अस्पताल में एक सिविल सर्जन का ऑपरेशन थिएटर में सहकर्मी नर्स से किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद जमकर बवाल मचा और उन्हें हटाने की मांग उठी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उन्हें पद से हटा दिया।

उज्जैन के जिले के कलेक्टर शशांक मिश्रा ने बताया कि, ‘ऑपरेशन थिएटर में किस करने की घटना किसी भी अधिकारी के लिए उचित नहीं है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मैंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया को पद से हटा दिया है।

 उन्होंने आगे कहा कि, ‘डॉ. राजू निदारिया को पद से हटाने के बाद नोटिस जारी किया गया है। उनकी जगह डॉ. पीएन वर्मा को नियुक्त किया गया है। निदारिया पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं। उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो