Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिम में घंटो पसीना बहाने के बाद भी नहीं हो रहा वजन कम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

आज कल की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसके कारण वह मोटापे का शिकार बन जाते हैं। बाद में वह अपने शरीर का वजन घटाने के लिए तमाम कोशिश भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका मोटापा जस का तस रहता है। अगर आप भी काफी लम्बे समय से अपना वजन घटाने के अलग-अलग उपाय कर रहे हैं और वजन नहीं कम हो रहा है तो हम बताने जा रहे हैं इसकी मुख्य वजह…

मोटापा कम ना होने के मुख्य कारण

दरअसल, मोटापा घटाना मुश्किल काम माना जाता है, जिसके लिए लोग सैकड़ों तरीके की एक्सरसाईज भी करते हैं, लेकिन फिर भी उनका शरीर जस का तस बना रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी दिनचर्या में कोई सुधार नहीं होता है। इनमें मुख्य वजह है समय से नींद का…!

जी हां…! आपकी नींद शरीर को आकार देने में सबस अहम भूमिका निभाती है। अगर आपका सोने का समय नियमित नहीं हैं तो आपका मोटापा बढ़ सकता है। इंसान को कम से कम 8 घंटे कि नींद लेनी चाहिए, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है और मोटापा बढ़ने नहीं देती है।

दूसरा प्रमुख कारण है कम पानी पीना…! पानी कम पीने से भी मोटापा बढ़ता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 6-7 ग्लास पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में अशुद्धियां नहीं बन पाती है और मोटापा कम होता है।

तीसरी वजह है लम्बे समय तक भूखे रहना। आपको जानकार हैरानी होगी की कम खाने से वजन बढ़ जाता है। दरअसल, लम्बे समय तक न खाने से मेटाबोलिज्म की छमता कम हो जाती है जो शरीर में मौजूद कैलोरी को नष्ट नहीं कर पता है। और जिसके कारण मोटापा बढ़ता है ।