Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डाइट टिप्स: बस 1 हफ्ते में ऐसे कम करें शादी के बाद का बढ़ा हुआ वजन…

आज हम आपको ऐसा डाइट प्लान बताने वाले हैं, जिसे अपना कर आप केवल 1 हफ्ते में अपना वजन 5 से 7 किलो कम कर सकते हैं। वो भी बिना साइड- इफ़ेक्ट के। शादी तक तो सब कुछ अच्‍छा चलता है मगर शादी के बाद दुल्‍हन का जो वजन बढ़ता है, वह जल्‍दी नहीं जाता। अगर आप भी शादी के बन्‍धन में बंध चुकी हैं और आप कई दिनों से नोटिस कर रही हैं कि आपका वजन बढ़ रहा है, तो परेशान ना हों। क्‍योंकि आज हम आपको सिर्फ एक हफ्ते में वजन कम करने के नुस्‍खे देंगे जिससे आप फिर से सुन्दर दिख सकें।


fruits-and-vegetables1-including-these-foods-in-your-diet-to-detox-the-liver
पानी पीना जरुरी है :अपने दिन की शुरूआत 2 गिलास पानी से करें और दिनभर में भी ढेर सारा पानी पियें। आप चाहें तो नीबू पानी भी पी सकती हैं|             चाय और कॉफी पीने के शौकीनों के लिये: चाय और कॉफी की जगह पर ग्रीन टी पियें।                                    एक्‍सरसाइज जरुर करें: अपनी लाइफस्‍टाइल में कार्डियो एक्‍सरसाइज जरुर शामिल करें।                                                                     जूस पीना ना भूलें: अपनी डाइट में एक या दो गिलास जूस को जरुर शामिल करें। 
ब्रेकफास्‍ट में क्‍या खाएं 1 बड़ा बाउल फल का जरुर खाएं जिसके साथ में अदरक और नींबू/ग्रीन टी लें क्‍योंकि यह एक एंटी स्‍ट्रेस पेय है। 
मिड मॉर्निंग में क्‍या खाएं नाश्‍ते के बाद जुब भूख लगे तब आप मुठ्ठी भर मेवे खा सकती हैं। इसमें आप अखरोट और बादाम खाएं। 
 लंच कैसा हो कच्‍ची सब्‍जियों में नींबू, काली मिर्च और नमक और थोड़ी सी कुठी लहसुन डाल कर गार्निशिंग कर के खाएं। मगर इसके साथ 1 कटारी ब्राउन राइस या बाजरे की रोटी भी खाएं। लंच के बाद आखिर में आप छाछ भी ले सकती हैं।                                                                     
वजन घटाना हो तो रात में भूख लगने पर खाएं ये स्‍नैक  डिनर में क्‍या खाएं: सलाद + गाजर का जूस + स्‍टीम किये हुए स्‍प्राउट्स या पकी हुई दाल + स्‍टीम की हुई सब्‍जियां या फिर कम तेल में पकाई हुई सब्‍जी कौन सी चीज़ें नहीं खानी हैं  तले हुए खाद्य पदार्थ डिब्बाबंद फलों के रस अचार  जाम  बिस्कुट  मिठाई / डेसर्ट चॉकलेट  आइस क्रीम  सलाद में मेयोनेज़ 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.