Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गठबंधन पर डिप्टी सीएम का वार कहा, भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने इशारों ही इशारों में सपा बसपा के मुख्या की हुए बैठक पर वार किया है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि सपा-बसपा के गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं होगा। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और फिर से उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहती है।

वहीं अगर सूत्रों की बात माना जाए तो गठबंधन का औपचारिक एलान 15 जनवरी को हो सकता है। दोनों ही पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति लगभग बन गई है। दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और रालोद को तीन सीटें मिलेंगी। सपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, अखिलेश यादव और मायावती की अगली बैठक 10 जनवरी के बाद तय की गई है। दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर सहमति लगभग बन गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटों पर बसपा और पूर्वांचल में अधिकांश सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।