Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देहरादून: वसंत बिहार में फिर मिले हैंड ग्रेनेड, इलाके में हड़कंप!

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के वसंत बिहार इलाके में शनिवार सुबह दो हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड बनियावाला इलाके में मिले है। बताया जा रहा है कि ये कहीं से बहकर आए हैं।

यहां मिले दो हैंड ग्रेनेड

जानकारी के मुताबिक देहरादून के वसंत बिहार में फिर से 2 हैंड ग्रेनेड मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी इसी इलाके में एक नहर में दो हैंड ग्रेनेड मिले थे। पुलिस और बीडीएस यूनिट मौके पर पहुंच गई हैं। एसओ वसंत बिहार हेमंत खंडूडी ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। इसके अलावा अफसरों को इस मामले में सूचित किया गया है।

कई बार इलाके में मिल चुके हैंड ग्रेनेड

गौरतलब हो कि वसंत विहार के टी एस्टेट इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने का यह पहला मामला नहीं है। यहां अगस्त 2014 में हैंड ग्रेनेड कूड़े में पड़ा मिला था। उस वक्त भी जांच में आया था कि हैंड ग्रेनेड में डेटोनेटर और फ्यूज नहीं है। ऐसे में इस ग्रेनेड को भी डेमो ग्रेनेड बताया गया था, जो सैन्यकर्मियों के प्रशिक्षण के काम में आता है।

शुक्रवार को भी मिले थे ग्रेनेड

वहीं शुक्रवार को भी टी एस्टेट की नहर में दो हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया था। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति के होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बम निरोधक दस्ते ने दोनों हैंड ग्रेनेड की जांच की। जिसमें पता चला कि ग्रेनेड विस्फोट लायक नहीं थे।