Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुरादाबाद : कच्चा मकान गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत

 

 

 

मुरादाबाद। जनपद में बारिश के कहर से सोमवार देर रात एक कच्चा मकान गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। जबकि उसके मलबे में दबकर पांच अन्य लोग घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुरादाबाद महानगर के नागफनी थाना क्षेत्र स्थित नवाबपुरा गुड़िया मोहल्ला में रहने वाला जमीर हुसैन देर रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। देर रात करीब ढाई बजे हुई तेज बारिश के कारण उसका कच्चा भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे परिवार के सभी लोग दब गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहत बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने डेढ़ वर्षीय आंसू व दस वर्षीय महक को मृत घोषित कर दिया। जबकि जमीर (56) उनका भाई समीर (35) व सैफ (07), सुहेल (12) और चमन आरा (32) गभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी है।