Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

19 अप्रैल: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष

व्‍यायाम के लिए थोड़ा समय निकालें। धन के मामलों में किसी प्रकार का जोखिम नहीं लें। नकारात्‍मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी से उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृष 

कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को सकारात्‍मक परिणाम मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है। सहकर्मी कार्य में सहयोग करेंगे। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं।

मिथुन

किसी रिश्‍तेदार संबंधी अशुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक सफलता के बाद भी मन में असंतोष रहेगा। अधिकारी वर्ग से मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। यात्रा सुखद।

कर्क

विद्यार्थी उच्‍च शिक्षा में प्रवेश प्राप्‍त कर सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। पत्‍नी व बच्‍चों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। किसी प्रिय मित्र को कष्‍ट हो सकता है। ईश्‍वर की आराधना में मन लगेगा।

सिंह

विद्यार्थियों की रुचि मनोरंजन के कार्यक्रमों में रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। उच्‍च पदस्‍थ लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेेहत का ध्‍यान रखें। निवेश लाभदायक रहेगा।

कन्या

संपत्ति संबंधी मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। मांगलिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। संगीत व कला के प्रति रुचि रहेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय उत्‍तम है। पारिवारिक स्‍िथति आपके पक्ष में रहेगी।

तुला

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कुछ कम लगेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। उच्‍च अधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेगा। लेनदेन व क्रय विक्रय के लिए दिन अच्‍छा है। किसी अजनबी पर भराेसा न करें। मित्रों के घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक

किसी शार्दी, पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष प्रबल रहेगा। रिश्‍तेदारों से मेल मिलाप बढ़ेगा। स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का आनंद लेंगे। धन की आवक अच्‍छी रहेगी।

धनु

कार्यक्षेत्र को विस्‍तृत करने व आधुनिक बनाने में तत्‍पर रहेंगे। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। नया वाहन क्रय करने की योजना बनेगी। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी से उपहार मिल सकता है।

मकर

कोर्ट कचहरी के कार्य फि‍लहाल स्‍थगित रखें। व्‍यापार के निर्णय सोच समझकर लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्‍यान रखेंगे। भूमि, भवन के काम हो सकते हैं। यात्रा शुभ।

कुम्भ

प्रयास करने से सभी बाधाएं दूर होंगी। शिक्षकों को मान सम्‍मान मिलेगा। मित्रों से हास परिहास में समय व्‍यतीत होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। माता की ओर आर्थिक स‍हयोग मिलेगा।

मीन
व्‍यावसायिक यात्रा अर्थपूर्ण सिद्ध हो सकती है। विद्यार्जन संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। रचनात्‍मकता की ओर रुझान बढ़ेगा। बच्‍चों की शिक्षा पर अतिरिक्‍त व्‍यय हो सकता है। सेहत का ध्‍यान रखें।