Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

15 मई: आज के राशिफल में जानिए किसके लिए होगा लाभदायी आज का दिन

1. मेष – आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है।

2. वृष-  धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन– आज  व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में  खुशहाली रहेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क- छात्र सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आई टी और मार्केटिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।  स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह– व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें। आज का शुभ रंग है नारंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

6. कन्या- धन का व्यय हो सकता है। बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड  के जातक अपने काम  में उन्नति करेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी  रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

7. तुला – कई दिनों से रुका कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर हो सकता है। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

8. वृश्चिक- आज धन का व्यय हो सकता है। श्री कृष्ण उपासना करें। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व और समय दें।  संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। पीला रंग शुभ है।  श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

9. धनु– स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। गरीबों में अन्न  का दान करें।  

10. मकर- आज बिजनेस में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता का है। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे ।नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

11. कुंभ- नौकरी चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में  किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। श्री विष्णु मंदिर में पीत वस्त्र का दान करें। हरा शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।। 

12. मीन – आईटी, मीडिया और बैंकिंग से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।