Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

26 मई: कैसा होगा आज आपका दिन,जानें राशिफल से

1. मेष- राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष- प्रोन्नति की दिशा में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज धन का व्यय हो सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

3. मिथुन- धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी  रहेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क- आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फिल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह- मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

6. कन्या-  नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।

7. तुला- आईटी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक- जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु- आज सफलता भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित  रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। लाल रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

10. मकर- राजनीति  से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी भी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

11. कुंभ-  धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। नीला आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

12. मीन- व्यवसाइयों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। जीवनसाथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।