Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दबंगो ने दोबारा जोती किसान की खड़ी फसल

देव श्रीवास्तव/खमरिया खीरी।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के एक गांव में खमरिया पुलिस की उदासीनता के चलते कुछ दबंगो की दबंगई चरम पर है। क्योंकि महरिया निवासी एक किसान की कुछ दिनों पूर्व खेत मे खड़ी मकाई जोत कर खेत पर अवैध कब्जा करने का असफल प्रयास दबंगो द्वारा किया गया था। जिसकी लिखित सूचना पर खमरिया पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने के कारण बीते बुधवार की रात दबंगो द्वारा उसी खेत मे खड़ी धान की पौध जोत दी गयी। जिसकी पुनः पीड़ित किसान द्वारा खमरिया पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के महरिया निवासी संजय कुमार पुत्र  जयकरन प्रसाद का खेत लगभग 4.5 बीघा जिसकी गाटा संख्या 862 है , जो गांव के पश्चिम लगभग चार किमी पर स्थित है जिसमे किसान संजय द्वारा 28 अप्रैल 2018 को मकाई की फसल बोई गई थी। लेकिन ऐरा निवासी रमेश पुत्र कल्लू ने अपनी दबंगई के चलते उक्त खेत पर अवैध कब्जा करने की नीयत से दिनांक 5 मई 2018 को मकाई की फसल जोत डाली । जिसकी लिखित तहरीर पीड़ित किसान संजय द्वारा खमरिया पुलिस चौकी में दी गयी। जिस पर खमरिया पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न करने के कारण उक्त दबंग ने पुनः उसी खेत मे बोई गई धान की पौध भी जोत डाली।पीड़ित किसान ने पुनः खमरिया पुलिस चौकी में तहरीर देकर दबंगो के  खिलाफ  शख्त कार्यवाही की मांग की।