Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘भारत बंद’ को सफल बनाने के लिए लखनऊ में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, बंद करायी दुकानें

लखनऊ: देश में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला। राजधानी लखनऊ में कांग्रेसरियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यकर्ता के साथ जीपीओ से हजरतगंज तक पैदल मार्च निकालकर लोगों से दुकाने बंद करवाने के अनुरोध किया। हालांकि शहर के बड़े बाजार और पेट्रोल पंप खुले हुए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लखनऊ पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ तमाम बाजारों को बंद कराने के लिए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार मंहगाई पर मौन है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है।

राजबब्बर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने लखनऊ की जनपथ मार्केट, लालबाग मार्केट, अमीनाबाद मार्केट, चौक मार्केट, बालागंज मार्केट, बंद कराने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों से अपील की। वहीं भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही चाक चौबंद कर ली गईं। सुबह तड़के राजधानी लखनऊ को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर मौजूद पुलिस बल तैनात है। कई थानों की पुलिस और RPF को लगाया गया है।

उधर, कांग्रेस के भारत बंद पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और सरकार की सभी योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही है। इसलिए विपक्ष हताश और बौखलायी हुई है, इसलिए ऐसी हरकतें कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई लक्ष्य और नेतृत्व नहीं है, इसलिए उससे ऐसी ही उम्मीद है। सीएम ने कहा कि भगवान उनको (विपक्ष) को सदबुद्धि दे ताकि वे विकास के काम में सरकार का सहयोग करें।