Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक साल के हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जनता ने गिफ्ट की राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सत्ता!

नई दिल्ली। मंगलवार 11 दिसंबर 2018 को देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आने जारी हैं। इन पांच राज्यों में से तीन प्रमुख राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश कांग्रेस बीजेपी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जारी मतों की गणना के अनुसार, इन तीनों राज्यों में अभी तक कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूती से बना रखी है। जारी हो रहे रुझानों को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग इन तीनों राज्यों में इस बार कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी।

 

इस बीच एक राहुल गांधी से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प तथ्य यह निकलकर सामने आया है कि आज से ठीक एक साल पहले उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली थी। यानि कि आज ही के दिन एक साल पहले राहुल कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष बने थे। ऐसे में एक साल के अंदर ही इन राज्यों में कांग्रेस का बेहतर स्थिति में होना राहुल की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि राहुल ने एक साल के अंदर ही कांग्रेस की कायापलट कर दी है।

वहीं इस बारे में बोलते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इन चुनावी रुझानों को राहुल के लिए तोहफा बताया है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन राहुल गांधी पार्टी के प्रेसीडेंट बने थे। एक साल बाद ये रिजल्ट उनके लिए तोहफा है। कांग्रेस तीनों राज्य मंभ सरकार बनाएगी।

राजस्थान विधानसभा चुनावों की बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि ट्रेंड्स बता रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बना रही है। पिछले साल हमारी 21 सीट्स थीं। आखिरी नंबर्स का इंतजार है। कांग्रेस लीडरशिप और एमएलए तय करेगी कि कौन क्या रोल प्ले करेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल से भाजपा की सरकार है। जहां इस बार कांग्रेस भाजपा को बुरी तरह से हरान की ओर बढ़ रही है। बाकी राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की कांटे की टक्कर है। वहीं राजस्थान में पिछले 5 साल से भाजपा है। इस बार यहां भी कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है।