Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राजस्थान में एग्जिट पोल बीजेपी को दे रहा झटका बना रहा कांग्रेस की सरकार

देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव आज संपन्न हुए। वहीं बीजेपी शासित राज्य राजस्थान में आज 199 सीटों पर मतदान हुए। राजस्थान में लगातार किसी न किसी बूथ से ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतों के बावजूद प्रदेश में इस बार बंपर मतदान हुआ। इन चुनावों में जहां भाजपा का लक्ष्य पिछले 20 साल से प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने का सिलसिला तोड़ने की रही वहीं कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहार का भरपूर फायदा उठाया। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी की तरफ से किए गए प्रचार ने इस मुकाबले को कांटे की टक्कर का रूप दे दिया। बहरहाल, एग्जिट पोल के नतीजे क्या कहते हैं जानिए।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स एग्जिट पोल

भाजपा 85 सीटें
कांग्रेस 105 सीटें
अन्य 09 सीटें

आज तक-एक्सिस एग्जिट पोल

भाजपा 63 सीटें
कांग्रेस 130 सीटें
अन्य 06 सीटें

इंडिया टीवी-सीएनएक्स का एग्जिट पोल

भाजपा 80-90 सीटें
कांग्रेस 100-110 सीटें
अन्य 07-11 सीटें