Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल गांधी का इस्तीफा हुआ  नामंजूर, बने रहेंगे पार्टी के अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद यह खबर सामने आ रही थी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने  इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक अपने इस्तीफे की पेशकश  की थी लेकिन बैठक में शामिल तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनके इस्तीफे को ठुकरा दिया है। कार्यसमिति में शामिल नेताओं ने कहा है कि ऐसे मुश्किल वक्त में पार्टी को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है।

इस फैसले के बाद अब राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश  की थी। वहीं बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात  की जानकारी दी है कि उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया है। 3 घंटे चली इस बैठक में यूपीए चीफ सोनिया गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी, एके एंटनी, पी चिदंबरम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

राहुल ने इस बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश के साथ ही उनकी जगह नए अध्यक्ष के रूप में प्रियंका गांधी का नाम प्रस्तावित किया था। हालांकि कार्यसमिति की बैठक में राहुल के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद अब राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। सुरजेवाला ने कहा है कि “कार्यसमिति ने देश के आगे मौजूदा समय में कई चुनौतियों पर संज्ञान लिया, जिसका हल नई सरकार को ढूंढना होगा। ईरान पर प्रतिबंध लगने के बाद तेल और बढ़ती महंगाई एक बड़ी समस्या है। बैंकिंग प्रणाली  भी खतरे में है। साथ ही कई अन्य चिंताजनक स्थितियों का जिक्र भी किया है।