Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रणवीर का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, इतने करोड़ के पार हुई सिंबा की कमाई

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए है। रणवीर सिंह ने साल के शुरूआत में भी धमाका किया था तो वहीं साल के अंत में भी रणवीर ने धमाल मचाया है। सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आई है। सारा के लिए उनकी दूसरी फिल्म भी लकी जैकपॉट साबित हुई है। फिल्म की कमाई धड़ाधड़ हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए है। अब इस फिल्म के दो हफ्तों के आंकड़े सामने आए है। इस फिल्म ने दो दफ्तों में करीब 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दरअसल फिल्म की कमाई 12 दिनों में 202 करोड़ हो गई है।

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस बात का खुलासा किया है। वहीं पहले हफ्ते की बात करें तो फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को 13.32 करोड़, रविवार को 17.49 करोड़, सोमवार को 6.16 करोड़, मंगलवार को 6.03 करोड़ कमाए। इस हिसाब से फिल्म ने दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई की है। इसीलिए फिल्म की कुल कमाई 202.83 करोड़ हो गई है। फिल्म की ये कमाई वाकई शानदार है।

रणवीर सिंह बॉलीवुड के नए सुपरस्टार बन गए है। उनकी फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह संग्राम सिंह भालेराव के रोल में हैं। फिल्म में रणवीर जबरदस्त तरीके से दुश्मनों से लोहा लेते दिख रहे हैं। रणवीर फिल्म में पुलिसवाले के रोल में हैं। विलेन का रोल सोनू सूद ने प्ले किया है। रणवीर फिल्म में बेईमान ऑफिसर तो बने ही हैं। लेकिन फिल्म में फिर एक हादसा होता है और फिर शुरू होती है एक्शन की कहानी। अब देखना ये है कि फिल्म और कितनी कमाई करती है।