Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सफाईकर्मी की बेटी को मिली 1 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप, अब विदेश में होगी पढ़ाई

नई दिल्ली। अगर आपमें कुछ करने का जुनून है, तो मंजिल तक पहुंचने के रास्ते खुद-ब-खुद बनते चले जाते हैं और सफलता आपके कदम चूमती है। यह लाइनें मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहने वाले एक सफाई कर्मी की बेटी पर सटीक बैठती हैं। क्योंकि इस सफाई कर्मी की बेटी ने जो कर दिखाया है, उसके बाद आप भी इसे बिना सेल्यूट किए नहीं रह पाएंगे।

दरअसल, यहां के नूतन घावरी नाम की सफाई कर्मी की बेटी को विदेश में पढ़ाई करने के लिए एक करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिली है। जिसके बाद अब उसकी बेटी पढ़ाई करने के लिए स्कॉटलैंड जाएगी।

यहां पर वह पीएचडी की पढ़ाई करेगी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में सफाई कर्मचारी नूतन की बेटी रोहिणी घावरी ने इस सफलता को हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है।

घावरी को राज्य अनुसूचित जनजाति विभाग ने एक करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी है। बीबीए करने के बाद मार्केटिंग में एमबीए की पढ़ाई कर चुकी रोहिणी स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग के हैरिटगॉट यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई करेंगी।

रोहिणी की इस सफलता पर उनकी मां नूतन का कहना है कि जब रोहिणी बच्ची थी तो लगातार 12 साल तक वह उसे अपने साथ ड्यूटी पर ले जाती थीं लेकिन उस दौरान भी उसका मन केवल पढ़ाई में ही लगा रहता था।

इसे देखते हुए नूतन ने अपने गहने गिरवी रख दिए और अपनी बेटी को एमबीए कराया। रोहिणी पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ ही वालीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं।