देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
- करीब एक दर्जन उपद्रवियों ने भंसडिय़ा स्थित कांशीराम कोलानी में दो चारपहिया वाहनों में तोड़-फोड़ की तो वहीं कई राउंड फायर भी कीं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक उपद्रवी भाग चुके थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
- स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व ताजिए निकालने के दौरान जुलूस में शामिल कुछ शोहदे दूसरे समुदाय की लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे। इनमें एक अनस पुत्र रफीक भी था। उसकी हरकत से नाराज कालोनी निवासी पीयूष ने जब सख्ती से मना किया तो वह और अन्य शोहदे भड़क गए।
- शोहदे देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। बुधवार की शाम शोहदे कुछ और साथियों के साथ युवक के घर के सामने पहुंच गए। उन्होंने दहशत फैलाने के लिए न केवल गोलियां चलाईं बल्कि घर के बाहर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उनकी गुंडागर्दी की खबर लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शोहदे भाग चुके थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उपद्रव करने वालों में भंसडिय़ा निवासी अनस पुत्र रफीक सहित एक दर्जन अज्ञात लोग शामिल थे।
- मामले पर जानकारी देते हुए एलआरपी चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि उपद्रवियों ने फायरिंग करने के साथ-साथ दो गाडिय़ों को भी क्षतिग्रस्त किया है। सुसंगतधाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।