Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुर्वेद सेमिनार सम्मेलन में कहा…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। इसके लिए आगामी बजट में प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी के सभी 100 स्थानों में बन रहे वेलनेस सेंटर में आयुर्वेद डॉक्टर बैठेंगे। आयुर्वेद में लोगों को अपनी रुचि दिखानी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह कानपुर पहुंचे। उन्होंने आयुष मंत्रालय की ओर से मोतीझील लॉन-3 में आयोजित आयुर्वेद सेमिनार और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर केन्द्रीय आयुष विभाग मंत्री श्रीपद नाईक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास विभाग डा. धर्म सिंह सैनी भी मौजूद थे। सम्मेलन में लोगों को स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलने वाली 50 तरह की औषधियों और उनसे बीमारियों में फायदों की जानकारी दी गईं।