Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चाय वाली चाची के नाम से मशहूर है यह महिला, पिछले 33 सालों से छोड़ रखा है खाना-पीना

रायपुर। हमारे समाज में तरह-तरह के लोग रहते हैं लेकिन हमें उनके बारे में पता नहीं लग पाता है। क्योंकि हमारी दुनिया हमारे आस-पास रहने वाले लोगों तक ही सीमित रहती है। हालांकि क्या आपको पता है कि हमारे देश में एक ऐसी महिला भी है, जो पिछले 33 सालों से खाने और पीने पर नहीं बल्कि चाय के सहारे ही जिंदा हैं। यह महिला खाना नहीं खाती, बल्कि एक कप चाय के सहारे ही अपना जीवन चला रही है।

यह महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। जिसने यह बात सच कर दिखाई है कि वे पिछले 30 सालों से केवल चाय पीकर ही जिंदा हैं और सबसे कमाल की बात तो ये है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बरडिया गांव में रहने वाली पीली देवी को लोग चाय वाली चाची के नाम से जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पिछले 33 सालों से केवल चाय पीकर ही जिंदा हैं।

पीली देवी बताती है कि जब उनकी उम्र मात्र 11 साल थी, तभी से उन्होंने सबकुछ खाना पीना बंद कर दिया था। इसके बाद से ही उन्होंने केवल चाय पीना शुरू किया और आज उन्हें ऐसा करते हुए 33 साल हो गए हैं लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वहीं पीली देवी के पिता रतिराम ने बताया कि जब उनकी बेटी पील देवी छठी क्लास में पढ़ती थी, तभी से उन्होंने कुछ खाने पीने से मना कर दिया था।

ऐसा तब हुआ था, जब वह जिले के जनकपुर में स्थित पटना स्कूल में एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने गई थीं। वहां से लौटने के बाद ही उन्होंने कुछ भी खाने पीने से मना कर दिया और उसके बाद से ही वह चाय पीकर ही जिंदा हैं।