Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ महिला चोरों का कारनामा, पकड़ी गई दो महिलाएं

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
संकटा देवी मंदिर में माता की पूजा को आई एक महिला चोरों का शिकार हो गई। टक्कर मारकर एक महिला ने उसके पर्स से करीब पांच हजार रुपए निकाल लिए। महिला को जब इस चोरी की जानकारी हुई तो उसने स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन महिला चोरो को पुलिस ने धर दबोचा।
    •   प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूनम कश्यप पत्नी संदीप कश्यप निवासी दुर्बल आश्रम मंगलवार की शाम संकटा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आईं थीं। इसी दौरान महिला चोरों की हाथ की सफाई का वह शिकार हो गईं। टक्कर मारकर एक महिला चोर ने उनकी पर्स में रखे करीब पांच हजार रुपए निकाल लिए।
    • आगे बढ़कर जब वह किसी सामान को खरीदने के लिए अपनी पर्स से पैसे निकालने लगीं तब उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय दुकानदारों व अन्य लोगों को अपनी साथ हुई घटना के बारे में बताया। लोगों की सलाह पर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई।
    • जिसके बाद महिला चोरों का पर्दाफाश हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दो महिला चोरों को धरदबोचा। जिसमें दीप माला मिश्र निवासी डीसी रोड, नन्हीं देवी निवासी शांतिनगर शामिल हैं। दोनों ने कड़ी पूछताछ के बाद अपना जुर्म तो कुबूल लिया। लेकिन खबर लिखे जाने तक चोरी का शिकार हुई महिला को उनका पैसा वापस नहीं मिल पाया था।
    • मामले में अभी पुलिस और जांच कर रही है। जिससे यह पता चल सके कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाली महिलाओं के ग्रुप में और कितनी महिलाएं हैं। मामले पर संकटा देवी एसआई अजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उन्हें मिल गई है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
    • एक गिरोह है जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस महिला चोरों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।