Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेकाबू हुई बीएसपी नेता की जुबान, मंच से बोले- BJP वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे

लोकसभा चुनाव के लिए घमासान शुरु हो चुका है। सभी पार्टियों ने दांव पेंच खेलने शुरू कर दिए है। नाव के लिए उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन होने के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता बेहद खुश और जोश से भरपूर है। सपा-बसपा कार्यकर्ताओ का जोश मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के दिन भी दिखा।

इस अवसर पर मायावती को समर्थकों ने जय भीम के नारों के साथ बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही बसपा नेता विजय यादव ने सभा के मंच से कांग्रेस पर तीखे तंज कसे, वहीं भारतीय जनता पार्टी को धमकी दे डाली। उन्होंने मंच से ही कहा कि भाजपा वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि इस पार्टी को सिर्फ गांधी मिले, इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी। उन्होंने कहा देश में कोई बड़ी भैंस पार्टी है तो वो है भारतीय जनता पार्टी। कांग्रेस ने चार गांधी दिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। भाजपा ने क्या दिया मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी और अंबानी की गोद में बैठा नरेंद्र मोदी।

उन्होंने आगे कहा कि मैं बता रहा हूं सिर्फ नरेंद्र मोदी ने किसी के लिए कुछ किया है तो वो उद्योगपतियों के लिए किया है। बाकि किसी गरीब के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए मेरे दोस्तों आगे चुनाव आने वाला है। अभी तो ली अंगड़ाई है आगे बहुत लड़ाई है। इन भारतीय जनता पार्टी वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे चिंता मत करो।