Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

काला जामुन हमें इन खतरनाक बीमारियों से रखता है दूर

काला जामुन लोगों को बेहद पसंद होता है। भले ये देखने में बहुत छोटे-छोटे होते हैं, लेकिन खूबियों से भरे इसके बीज हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। क्योंकी इसमें उपस्थित  फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अमीनो एसिड के अलावा कैरोटिन, विटामिन सी, प्रोटीन और फोटोकेमिकल्स हमारे शरीर को कई बड़ी बीमारियों से बचाकर रखते हैं। तो आइए जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे….

जामुन के गुण:

जामुन के बीज का बना पाउडर प्रतिदिन 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाने से यह आपके ब्लड शुगर को कंन्ट्रोल करने में मदद करता है।

इसके बीज से बने पाउडर का नियमित सेवन करके आप अपना हाई ब्लड प्रेश भी कंट्रोल कर सकते हैं।

जामुन में उपस्थित फाइबर एसिडिटी की परेशानी खत्म करता है और आपके पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। अगर आपको भी कब्ज की परेशानी है,तो आप भी इसका सेवन नियमित रुप कर सकते हैं।

इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।  जामुन के बीच से बना पाउडर आपके लिवर को साफ करने में मदद करता है और इससे जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।

इसमें मौजूद काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को मजबूती देते हैं और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

जामुन में एंटीकैंसर गुण होता है। जो आपके शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है और आपको इस खतरनाक बीमारी से बचाकर रखता है।