Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाज को बांटने की राजनीति कर रही बीजेपी- अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र का अपहरण कर कारपोरेट व्यवस्था लागू करना चाहती है। वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था बर्बाद करने पर तुली है।

 

समाज को बांटने की राजनीति कर रही बीजेपी- अखिलेश

मंगलवार को पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा संकीर्णता को बढ़ावा देकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली नीतियों को रोकने की जिम्मेदारी समाजवादियों की है। नौजवानों को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी है।

भाजपा ने किसान, नौजवान सबके साथ धोखा किया

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, नौजवान सबके साथ धोखा किया है। लोकतंत्र में धोखा देना या गुमराह करना महापाप है और वादाखिलाफी भी एक तरह का भ्रष्टाचार है, जो भाजपा राज में खूब फल-फूल रहा है।

बैलेट पेपर से हो चुनाव- अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि इसलिए अब देश की जनता बदलाव चाहती है। जनता चाहती है कि नया प्रधानमंत्री बने। देश में भय का जो माहौल बनाया जा रहा है, उससे मुक्ति मिले। उन्होंने फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई और कहा कि देश में स्वतंत्र एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम से नहीं, बैलट पेपर से ही होना चाहिए।

बीजेपी ने नहीं पूरा किया वादा

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो बिना भेदभाव नौजवानों को लैपटॉप देंगे, लेकिन दो बजट और एक अनुपूरक बजट आने के बाद भी भाजपा ने लैपटॉप नहीं बांटे। सपा सरकार ने जो 18 लाख लैपटॉप बांटे थे, उस पर भाजपा को शिकायत है तो वह उसके लाभार्थियों की सूची जारी क्यों नहीं करती?