Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी को झटका, बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जहां 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए दलितों को रिझाने में लगी है वहीं बहराइच की सांसद सावित्री बाई फूले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सावित्री ने बीजेपी पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आरक्षण और संविधान खतरे में। सावित्री बाई फूले यूपी के बहराइच से लोकसभा पहुंची हैं।

बता दें कि सावित्री बाई ने हाल ही में मऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र रच रही है जिसे बहुजन समाज किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। बहुजन समाज के लोगों को बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर व भगवान गौतम बुद्ध जैसे महापुरुषों के बनाए गए संविधान विचार व व्यवस्था पर एकजुट होकर चलना होगा। इसके अलावा सावित्री बाई फूले अयोध्या में भी पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुकी हैं। सलेमपुर (दाउदपुर) में आयोजित भीम चर्चा महोत्सव में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बुद्ध का मंदिर बनाने की बात कही थी।