Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मृतक किसान की पत्नी को विधायक रोमी ने दिए 25 हजार

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

  • शारदा नदी में पहले कृषि भूमि समाई और बाद में मकान भी कट गया। जिसके चलते जंगल नंबर सात निवासी किसान रविंद्र की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई थी।
  • इसको लेकर गुरूवार को विधायक रोमी साहनी सीधे मृतक के परिवारीजनों से मिलने गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीडि़तों की समस्याओं को सुना और रविंद्र की पत्नी को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी। शारदा नदी में आठ एकड़ कृषि भूमि पहले ही कट गई थी। जिसके बाद से ही किसान रविंद्र परेशान रहने लगा।
  • पुत्री समान पोती की शादी की फिक्र भी उसे सता रही थी। दिक्कत तब और बढ़ गई जब उसका गांव स्थित मकान भी नदी में कट गया। परिवारीजनों के अनुसार रविंद्र पर बैंक का कर्जा भी था।
  • इन्हीं परिस्थितियों के बीच गत दिवस दिल का दौरा पडऩे से उसकी मौत हो गई थी। गुरूवार को विधायक मृतक रविन्द्र प्रकाश के घर पहुंचे। जहां उसकी पत्नी सावित्री देवी को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने आगे भी मदद का भरोसा दिया है।