Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव 2019 : नहीं चला मोदी मैजिक, इन तीन राज्यों में भाजपा को मिली हार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2014 की तरह ही एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए दिख रही है। वहीं चंद घंटों बाद चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ भी हो जाएगा। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने देश के लगभग सभी राज्यों मे अपना जादू चलाया है, लेकिन इस दौरान देश के तीन राज्य ऐसे भी रहे हैं, जहां पर पीएम मोदी का जादू नहीं चल सका और इन राज्यों में भाजपा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

केरल– केरल में भाजपा का मैजिक नहीं चला है। यहां पर मोदी सरकार का जादू नहीं चला और सूनामी इस राज्य तक नहीं पहुंच सकी। यहां पर मोदी और संघ दनों ही पार्टियों का जादू नहीं चल सका और यूपीए ने यहां शानदार प्रदर्शन किया।

आंध्रप्रदेश- तमिलनाडु की तरह ही भाजपा का हाल आंध्र प्रदेश में भी रहा है। इस राज्य में भी भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भाजपा का इस राज्य में सामना सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस से था। जिसमें जनमोहन रेड्डी ने बाजी मारते हुए चंद्रबाबू नायडू और भाजपा दोनों को ही पीछे छोड़ दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा चुनाव दोनों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

तमिलनाडु- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में सभी राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन तीन राज्यो में शामिल तमिनाडु ऐसा पहला राज्य रहा, जहां पर भाजपा और पीएम मोदी किसी का भी जादू नहीं चला। भाजपा ने यहां पर अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। हालांकि यह सही नहीं साबित हुआ। इस राज्य में विपक्षी द्रमुक ने कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा और अन्नाद्रमुक को धूल चटा दी है।